कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील के सुगिरा गांव में चल रहे चैंपियन ऑफ चैंपियंस क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में झांसी ने महोबा को हराया जबकि दूसरे मैच में मौदहा ने नौगांव को हराकर र्क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। पहले मुकाबले में महोबा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओपर में 106 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी झांसी टीम की शुरूआत शानदार रही। झांसी के खिलाड़ी शाहिल ने 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को नौ ओवर में ही जीत दिला दी। दूसरा मुकाबला मौदहा और नौगांव के बीच खेला गया। जिसमें मौदहा की टीम ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट खोकर 134 रन बनाए। मौदहा की ओर से दीपू से 47, बाबू ने 24 और वसीम ने 16 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौगांव की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। नौगांव के खिलाड़ी मिन्हाज मोहम्मद ने 56 बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके और पूरी टीम 116 रन बनाकर आउट हो गई। जिससे मौदहा ने 18 रन से मैच जीत लिया।