फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से गाय की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 25 May 2018 11:09 PM IST
mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कबरई कुन्हेटा मार्ग पर डंपर से कुचलकर गाय की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक जाम रहने से आवागमन ठप रहा। सड़क के दोनों ओर जाम में फंसे वाहन चालक परेशान रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई  करने और गाय का मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।    कस्बे के कुन्हेटा मार्ग पर पांच पहाड़ी मंदिर के पास राजीव नगर निवासी चेतराम अपनी गाय चराने जा रहा था। तभी गंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने डंपर को घेरकर चालक की पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर कुन्हेटा मार्ग में जाम लगा दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए आएदिन हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और ओवरलोड ट्रकों की निकासी बंद कराए जाने की मांग की।       
विज्ञापन

 चिलचिलाती धूप में दो घंटे तक लगे जाम में सड़क के दोनों तरफ वाहन फंस गए। जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष कबरई विपिन त्रिवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जाम लगाए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। गाय की मौत के मुआवजे का आश्वासन दिया है। तब जाकर जाम खुल सका। सुबह 11 बजे लगा जाम दोपहर एक बजे खुल सका। जिससे जाम खुलने के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें