फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुजारी पर लगाया आरोप, बोली- नशीला पान खिलाकर किया रेप

Fri, 25 May 2018 08:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के एक गांव में पुजारी ने घर में घुसकर महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने थाना कबरई में पुजारी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला घर पर थी। तभी पड़ोसी गांव के एक मंदिर का पुजारी सत्तू कुशवाहा ने महिला से मंदिर परिसर में चल रहे भागवत कार्यक्रम में आने की बात कही। लेकिन यह पता चलने पर कि महिला घर पर अकेली है तो पुजारी उसके घर जा पहुंचा।


इसके बाद महिला को एक नशीला पान खिलाया। महिला के अचेत होने पर पुजारी ने महिला के साथ बलात्कार किया। इसी बीच परिजनों के घर आ जाने पर पुजारी फरार हो गया। उधर पीड़ित महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विपिन त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें