फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 14 Jun 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का उत्पीड़न कर घर से बाहर निकालने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पति, सास सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली चरखारी में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चरखारी कस्बे की उमादेवी की शादी अप्रैल 2012 में कोतवाली चरखारी के रैपुरा गांव निवासी कुंवर लाल से हुई थी। आरोप है कि शादी के एक साल बाद ही पति कुंवरलाल ने अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग की। न लाने पर पिटाई की और घर से निकाल दिया।

पीड़िता ने घटना की तहरीर वर्ष 2013 में कोतवाली चरखारी में दी थी, पर पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर महिला ने उत्पीड़न की रजिस्टर्ड तहरीर एसपी को भेजी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। थक हारकर महिला ने सिविल जज जूनियर डिवीजन चरखारी की अदालत में वाद दायर किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने शनिवार को पति कुंवर लाल सास भवनिया, जेठ रामलाल, जेठानी सालटवाली सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। रविवार को कोतवाली प्रभारी चरखारी ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें