फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मोहल्ला समदनगर में सात महीने जहर खाने से युवक की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला समदनगर निवासी नीता पत्नी स्व. महादेव ने बताया कि चार लोग उसके पति को लगातार परेशान कर रहे थे। इससे आजिज आकर पति ने 21 अगस्त 2020 को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया।
न्यायालय के आदेश पर शनिवार की रात लाल सिंह, हरकुंवर, संजू सिंह व गुड़िया निवासी गांव रहेक जनपद हमीरपुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें