फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान से रिश्वत लेने में लेखपाल और कानूनगो पर भ्रष्टाचार की रिपोर्ट

Sun, 23 Feb 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव में भूमि की पैमाइश करने के एवज में रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल और कानूनगो के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रशासन ने दोनों को निलंबित किया है।
विज्ञापन

गुढ़ा गांव निवासी मोहनलाल श्रीवास ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। पैमाइश करने के एवज में राजस्व कर्मियों ने रुपयों की मांग की। 27 जून 2024 को लेखपाल परशुराम कुशवाहा व कानूनगो चंद्रमोहन ने पैमाइश के नाम पर आठ हजार रुपये रिश्वत ली। इसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। पीड़ित के बेटे शिवपाल ने मामले की शिकायत तहसीलदार और एसडीएम से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर किया। अधिवक्ता की सलाह पर कोतवाली चरखारी में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने लेखपाल परशुराम व कानूनगो चंद्रमोहन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार का कहना है कि लेखपाल और कानूनगो को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें