महोबा। बुधवार की शाम श्रीनगर स्थित कोविड एल-2 अस्पताल का अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से भी वार्ता की।
अपर जिलाधिकारी राम सुरेश वर्मा कोविड एल-2 श्रीनगर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर में कोविड मरीज व इलाज कराने आए व्यक्तियों के अलावा अन्य व्यक्ति को प्रवेश न करने दिया जाए।
निरीक्षण में उनके साथ जिला सलाहकार क्वालिटी एश्योरेंस डा. दिवाकर प्रताप सिंह शामिल रहे। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सक डा. अनुराग पुरवार, डॉ. एसएन सिंह, डॉ. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. आईसी प्रजापति, डॉ. पवन राजपूत सहित स्टाफ उपस्थित रहा।