फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में ताला, लौट रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कोविड-19 के बीच वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को चिकित्सा सुविधा के लिए कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद हो होने से क्षेत्र की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केन्द्र कभी कबार ही खुलता है अधिकांश समय ताला लटका मिलता है। जिससे मरीज बैरंग लौट रहे हैं।
विज्ञापन

केन्द्र में डाक्टर पंकज राजपूत की तैनाती है लेकिन वह नहीं बैठ रहे हैं। फार्मासिस्ट नरेश वर्मा के सहारे केंद्र चल रहा था लेकिन उनकी ड्यूटी श्रीनगर में लग जाने से अब केंद्र में ताला बंद हो गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद होने से ग्रामीण इलाके के लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं । मौसम के बदलाव के बीच बीमार व्यक्ति व तीमारदार कबरई, मौदहा की दौड़ लगा रहे हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कान्त सिन्हा ने बताया कि वहां पर तैनात चिकित्सक की ड्यूटी कोविड एल-2 में लगा दी गई है। स्टाफ की कमी है स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जैसे स्वास्थ्य कर्मी स्वस्थ हो जाएंगे फिर स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें