फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 45 पार अभियान में 4937 लोगों को लगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण में तेजी लाने के लिए गुरुवार से मिशन 45 पार अभियान का आगाज हो गया। गुरुवार को जिले के 58 केंद्रों में छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 4937 लोगों ने टीका लगवाया। 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों में टीकाकरण करवाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल माह में 78 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। गुरुवार को पहले दिन 58 केंद्रों में सुबह नौ बजे से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूथ तक लाने के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। निवर्तमान प्रधान, वार्ड सदस्य व जनप्रतिनिधियों ने भी कोरोना टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
शाम सात बजे तक टीकाकरण करवाने के लिए लोगों में होड़ मची रही। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को टीका लगाया। कुलपहाड़ के सुगिरा गांव में सबसे ज्यादा 128 लोगों ने टीका लगवाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिन्हा ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें