महोबा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रविवार को छह और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें मेडिकल कालेज बांदा भेज गया। संक्रमितों के घरों व आसपास के इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया।
शहर के मोहल्ला गांधीनगर, टाटा साहू सेल्स के पास, खोया मंडी के आगे जिम के बगल में, नगर पालिका के पीछे नैकानापुरा, लौड़ी तिराहा के पास व कस्बा चरखारी के अमरगंज में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। अब तक जिले में कोरोना से छह लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या 658 पहुंच गई है।