फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान कमेटी बनाकर सामाजिक दूरी का पालन कराएं, डीएम-एसपी ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
रैन बसेरा का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोरोना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए डीएम अवधेश कुमार तिवारी व एसपी मणिलाल पाटीदार ने आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण किया। डीएम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को घरों से न निकलने की अपील की। ग्राम प्रधानों को कमेटी बनाकर सामाजिक दूरी का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने नगर पालिका की ओर से संचालित रैन बसेरा का निरीक्षण किया। लोगों को क्वारंटीज किए जाने की जानकारी ली। इसके बाद बिलबई, बरातपहाड़ी, रैपुराखुर्द, जुझार की गलियों में लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
भ्रमण के दौरान डीएम ने लोगों से राशन वितरण की जानकारी ली। बताया कोरोना लोगों के संपर्क में आने से फैलता है। इसलिए घर से अनावश्यक बाहर न निकलें। डीएम ने कहा जरूरतमंद लोगों को सामुदायिक किचन व जन सहयोग से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि किसी को कोई परेशानी है तो जिला प्रशासन के कोरोना कंट्रोल रूम 05281-254901 पर कॉल करें।

गांव की गलियों में लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को जागरुक करते अधिकारी- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें