महोबा। जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। शहर में विश्वकर्मा समाज के लोगों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों व प्रतिष्ठनों पर हवन-पूजन हुआ।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा की विश्वकर्मा आर्मी की ओर से विश्वकर्मा जयंती के मौके पर बड़ी चंद्रिका मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो भटीपुरा, तहसील चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, आल्हा चौक, उदल चौक, सुभाष चौकी, होते हुए विश्वकर्मा मंदिर में पहुंच कर समाप्त हुई। जहां भगवान विश्वकर्मा की भव्य आरती हुई।
विश्वकर्मा आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष ललित विश्वकर्मा ने बताया इस तरह का आयोजन हर साल किया जएगा। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह पंडाल लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश महामंत्री कृष्णा विश्वकर्मा, विश्वकर्मा आर्मी के जिलाध्यक्ष केशव विश्वकर्मा, दिलीप विश्वकर्मा, वासुदेव, शिवम विश्वकर्मा, अभिषेक, जय प्रकाश, राजेंद्र, सरमन, अनूप सोनी, रामू महाराज, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
-
हवन-पूजन कर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
कबरई (महोबा)। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पत्थरमंडी के क्रशर प्लांटों समेत सभी छोटे-बड़े कारखानों में हवन-पूजन हुआ। इस दौरान मुख्य बाजार में अखंड इंटर कॉलेज के बगल में विश्वकर्मा भगवान की भव्य झांकी सजाई गई। आचार्य केशवदास विश्वकर्मा ने हवन-पूजन किया। जिसमें सर्व समाज के लोग शामिल हुए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सिद्ध गोपाल विश्वकर्मा, राकेश, अवधेश रैकवार, प्रतिमा विश्वकर्मा, स्नेहा सिंह, निधि त्रिपाठी, प्रमोद, विजयपाल, रिंकू, राहुल, संतोष, मुन्नीलाल, राधे, प्रेमचंद चौरसिया आदि मौजूद रहे। (संवाद)
शस्त्रों का विधि-विधान से हुआ पूजन
महोबा। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर एसपी अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में पुलिस लाइन के शस्त्रागार में हवन पूजन किया गया। वहीं फायर स्टेशन में स्टेशन प्रभारी देवेश कुमार तिवारी की मौजूदगी में दमकल वाहनों व उपकरणों का पूजन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। जिले के सभी थानों में भी विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। (संवाद)