फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने खंभे पर चढ़ा संविदा कर्मी करंट से झुलसा

विज्ञापन
फोटो- 20- करंट से झुलसे हरिशंकर उर्फ कल्लू। संवाद
विज्ञापन
हरदोई/बेनीगंज। बेनीगंजनगर में खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने खंभे पर चढ़े संविदाकर्मी लाइन मैन 11 केवी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। साथी कर्मचारी ने खंभे से उतारकर पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं शटडाउन लेने के बावजूद विद्युत लाइन में करंट आने से हादसे पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली के नगर क्षेत्र में टाउन फीडर से जुड़े गांधी इंटर कॉलेज के पास रखा ट्रांसफार्मर शनिवार सुबह खराब हो गया था। जानकारी पर संविदा लाइन मैन मोतीखेड़ा निवासी हरिशंकर उर्फ कल्लू (35) ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने पहुंचे। उनके साथ संविदाकर्मी अनीश भी थे। अनीश ने बताया कि करीब नौ बजे कल्लू खंभे पर चढ़े और ट्रांसफार्मर के पास 11 केवी विद्युत लाइनों के संपर्क में आते ही उन्हें करंट लग गया और वह ट्रांसफार्मर से चिपक गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन विद्युत उपकेंद्र से संपर्क कर आपूर्ति बंद करवाई और उन्हें नीचे उतारकर सीएचसी कोथावां पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।
कल्लू के परिवार में पत्नी कुसुमा के अलावा दो लड़की और एक लड़का है। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ महेंद्र कुमार ने बताया कि शटडाउन लिया गया था। आशंका है कि बैक करंट आने से हादसा हुआ। अवर अभियंता सुरेश यादव ने बताया कि शटडाउन हुआ या नहीं और करंट कैसे आ गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें