फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राम के राजतिलक पर गूंजे बधाई गीत

Sat, 20 Dec 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 20 एमएएचपी 16 परिचय-राम राज्या​भिषेक के दौरान आरती उतारते भक्त। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के डाकबंगला मैदान में चल रही रामकथा में अंतिम दिन भगवान राम के राजतिलक का उत्सव मनाया गया। बधाई गीतों की धुन पर भक्त खूब थिरके। इस दौरान भक्तों ने उतारी उतारी। रविवार को यहां विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कथावाचक शांतनु महाराज ने शनिवार की कथा की शुरुआत की। उन्होंने भगवान राम के अनुसुइया आश्रम में पहुंचने, माता अनुसुइया के माता-सीता को स्त्री धर्म की सीख देने की कथा का मार्मिक वर्णन किया। माता शबरी के प्रसंग को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि शबरी संपूर्ण मानस में धैर्य व प्रतीक्षा की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं। इसके बाद उन्होंने हनुमान के माध्यम से सीता की खोज होने, नल-नील के सहयोग से समुद्र पर सेतु निर्माण की कथा का विस्तार से वर्णन किया। राम-रावण युद्ध की कथा सुनकर श्रोता रोमांचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें