फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा चेकों के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 17 Jun 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की मुआवजा राशि खातों में न आने से नाराज आधा दर्जन गांव के किसानों ने झांसी मिर्जापुुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे एक घंटे तक यातायात ठप रहा । जाम के चलते महोबा से पनवाड़ी, राठ, हरपालपुर, झांसी आने जाने वाले तमाम वाहन जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

छतेसर, कोनियां, जमाला, पनवाड़ी सहित आधा दर्जन से ज्यादा गांव के किसानों ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे की धनराशि खातों न भेजे जाने से छतेसर गांव में हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण सड़कों पर बैठ गए और लेखपाल, कानूनगो सहित राजस्व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के चलते दोपहर एक बजे से दो बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जाम के चलते मार्ग से गुजरने वाले यात्री धूप और गर्म हवाओं से परेशान हो गए। जाम लगाने से मजबूरन यात्रियों ने पेड़ों की छाया में बैठकर वक्त काटा। छतेसर निवासी मोहन तिवारी, लल्ला पालीवाल, जमाला निवासी जोरावर सिंह, करन सिंह और कोनिया निवासी रामप्रकाश ने बताया कि कानूनगो और लेखपालों की लापरवाही के चलते आज तक किसानों को न तो चेकें मिली है और न ही उसके खातों में मुआवजा धनराशि भेजी गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी मुआवजा राशि न मिलने से नाराज होकर जाम लगाना पड़ा। जाम की खबर मिलते ही उपजिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की और तीन दिन के अंदर राहत राशि भेजे जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मार्ग खोला, जिससे बाद यात्रियों ने चैन की सांस ली। करीब 30 मिनट के  बाद यातायात समान्य हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें