फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: 24 दिन से समिति पर ताला, 11 गांवों की बोआई प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 16 एमएएचपी 11 परिचय-बहुउद्देशीय सहकारी समिति श्रीनगर में लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। रबी की फसलों की बोआई का समय चल रहा है, लेकिन बहुउद्देशीय सहकारी समिति श्रीनगर में पिछले 24 दिनों से डीएपी खाद का वितरण नहीं हो रहा है। खाद के अभाव में 11 गांवों के किसानों की बोआई प्रभावित हो रही है। किसान प्रतिदिन खाद मिलने की उम्मीद में समिति पहुंचते हैं लेकिन ताला लटका देखकर मायूस होकर लौटना पड़ता है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बहुउद्देशीय सहकारी समिति श्रीनगर में बीते माह 22 अक्तूबर को अंतिम बार डीएपी खाद का वितरण किया गया था। इसके बाद समिति के सचिव प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। विभाग ने सचिव को निलंबित कर दिया। इसके बाद से समिति में खाद वितरण की व्यवस्था ठप पड़ी है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसान रामदयाल, प्रमोद, हरीओम आदि का कहना है कि बोआई का समय निकलता जा रहा है। खेतों का पलेवा करने के बाद भी डीएपी न मिलने से बोआई नहीं कर पा रहे हैं। समिति से श्रीनगर, बिलखी, बिलरही, कैमाहा, इमिलिया, अतरारमाफ, फुटेरा, उरवारा, मुरानी, चितइयन और ढुड़इयन गांवों के किसान जुड़े हैं।

15 दिनों से काट रहे समिति के चक्कर
श्रीनगर निवासी किसान ओमप्रकाश राजपूत ने बताया कि वह पिछले 15 दिनों से डीएपी खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर बार निराशा हाथ लगती है। खेतों का पलेवा हो चुका है। अब बोआई करनी है लेकिन खाद के अभाव में काम रुका है।
विज्ञापन


10 दिन पहले टोकन मिला मगर खाद नहीं
किसान बृजमोहन साहू बताते हैं कि 10 दिन पहले सहकारी संघ से खाद के लिए टोकन भी मिल गया था लेकिन अब तक खाद नहीं मिली। मजबूरन निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

खाद के अभाव में प्रभावित हो रही बोआई
किसान मुन्नालाल कुशवाहा ने बताया कि दूसरी समिति में खाद लेने पहुंचे तो वहां से भी उन्हें लौटा दिया गया। ऐसे में वह बोआई कैसे करें। खाद के अभाव में बोआई प्रभावित हो रही है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा।
============
वर्जन
सचिव के निलंबन के कारण खाद वितरण नहीं हो सका। किसानों की समस्या को देखते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर खाद वितरण की व्यवस्था कराई जाएगी। - शिवगोपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी, कृषि विभाग

फोटो 16 एमएएचपी 11 परिचय-बहुउद्देशीय सहकारी समिति श्रीनगर में लटका ताला। संवाद

फोटो 16 एमएएचपी 11 परिचय-बहुउद्देशीय सहकारी समिति श्रीनगर में लटका ताला। संवाद

फोटो 16 एमएएचपी 11 परिचय-बहुउद्देशीय सहकारी समिति श्रीनगर में लटका ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें