फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हादसे में कोचिंग संचालक की मौत, परिजनों ने जाम किया हाईवे

Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। चरखारी-मुस्करा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार कोचिंग संचालक की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनोंं ने बुधवार की दोपहर कानपुर-सागर हाईवे पर श्रीनगर के पास जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाएं लाठी-डंडे लेकर जाम स्थल पहुंचीं। पुलिस के समझाने पर महिलाएं भिड़ गईं और पहले कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगीं। तब पुलिस ने बल प्रयोग कर जाम खुलवाया। हाईवे जाम होने से एक घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

भैरवगंज श्रीनगर निवासी कोचिंग संचालक रतिराम प्रजापति मंगलवार को बाइक से पत्नी व बेटी के साथ ससुराल से घर आ रहा था। तभी मुस्करा मार्ग पर कार की टक्कर से रतिराम की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम में देरी होने से अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। बुधवार को अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच परिजन और रिश्तेदार आक्रोशित हो गए। परिजनों का कहना था कि कार चालक ने जान-बूझकर बाइक में टक्कर मारकर कुचल दिया। देखते ही देखते परिजन हाईवे पहुंच गए और गिलिंदा मंदिर के पास सड़क पर कटीले झांकड़ रखकर जाम लगा दिया। जाम में महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गईं और दोषी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मिश्रा ने पहले तहरीर देने की बात कही तो महिलाएं भिड़ गईं और पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं हुईं। तब पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाना पड़ा। सीओ चरखारी रविकांत गोंड ने परिजनों को समझाते हुए तहरीर देने की बात कही। कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तब परिजन शांत हुए और जाम खुल सका। जाम के चलते चार घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें