फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चौथे दिन छाए रहे बादल, ठंठ का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। चौथे दिन रविवार को जिले में बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास हुआ। रात के समय ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बना अर्नब चक्रवात का असर दिखाई दे रहा है। रविवार को दोपहर ढाई बजे के बाद सूरज के दर्शन हुए। शाम के समय सर्द हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। , शनिवार को हुई बारिश के चलते वातावरण में नमी बरकरार रही। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 75 फीसदी व हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि आगामी एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान कम होने से सर्दी असर दिखाएगी। ऐसा मौसम रबी फसल की तैयारी में जुटे किसानों के लिए अनुकूल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें