फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल यात्रा का हुआ समापन

Wed, 11 May 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
साइकिल यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा का मंगलवार को समापन हो गया। इससे पूर्व महोबा, श्रीनगर, चरखारी, पनवाड़ी सहित गांवों में सपा कार्यकर्ताओं ने रैली के जरिये सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया।
विज्ञापन


शहर मेें मिशन चौराहे से शुरू हुई साइकिल यात्रा में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। साइकिल यात्रा ऊदल चौक, आल्हा चौक, रोडवेज तिराहा से होते हुए बरीपुरा पहुंची। जहां पर ग्रामीणाें को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रीगनर में पूर्व विधायक सिद्घ गोपाल साहू, प्रानसिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार सुबह बस स्टैंड से साइकिल यात्रा शुरू हुई।

इस मौके पर वक्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने को कहा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने पानी के खाली टैंकर भेजकर बुंदेलखंड वासियाें के साथ मजाक किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह, मुइया, जगदेव यादव, सईद सौदागार, रमजान मंसूरी, सुखदेव यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मैमूना खातून के नेतृत्व में महिलाओं ने भी साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर निखत फातमा, अवध किशोरी यादव आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें