फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह के निर्देशन में रविवार को सभी कोतवाली, थानों व चौकियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हाथों में झाड़ू थामकर साफ-सफाई की। जिससे कार्यालय व परिसर चकाचक नजर आए।
विज्ञापन

शहर कोतवाली समेत सभी आवासीय परिसरों को साफ-सुथरा रखने के लिए संबंधित थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को अपने नियुक्त स्थान पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। जिसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साफ-सफाई की। हाथों में झाड़ू लेकर पुलिसकर्मी कार्यालय व परिसरों को साफ-सुथरा करते रहे। अभियान के दौरान एसपी ने कहा कि जो पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जहां नियुक्त हैं।
विज्ञापन

वहां का कूड़ा-कचरा एक निश्चित स्थान पर फेंके और समय-समय पर उसको नष्ट भी करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें