श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में भंडरा तिराहे के समीप ट्रक ने सड़क पर बैठे अन्ना मवेशियों के झुंड को कुचल दिया। जिससे तीन गोवंश मर गए।
महोबा से एक ट्रक मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर जा रहा था।
रात करीब 11 बजे हाईवे में भंडरा तिराहे के समीप 20 से अधिक अन्ना मवेशी सड़क पर बैठे थे। तभी ट्रक की टक्कर से तीन पशुओं की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। लोगों ने ट्रक का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। (संवाद)