महोबा। कुलपहाड़ के मुर्गा मंडी के बगल में शमसान घाट बनाए जाने का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर सोमवार को व्यापारी मुकेश रैकवार ,प्रेम कुमार, आमिर खान, रानू अंसारी, मो. जमशेद, हेमंत कुमार, जय प्रकाश, सुरेश कुमार, नसीम जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से मिलकर शिकायत की।
बताया कि नगर पंचायत द्वारा निर्धारित मंडी में व्यापार करते हैं। अधिशासी अधिकारी द्वारा दुकानों से सटाकर शमसान घाट बनाया जा रहा है। जिससे ग्राहक आना बंद हो जाएंगे। जिससे हमारे परिवार पर दो जून की रोटी के लाले पड़ जाएंगे। मामले को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एसडीएम कुलपहाड़ को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया।