महोबा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने स्कूलों में टाइल्स लगाने का काम 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जिन पंचायत घरों पर शौचालय नहीं बने है उन पर शौचालय निर्माण कराएं। उन्होंने सीडीओ डॉ. हरिचरन को निर्देश दिए कि समूह द्वारा ही सामुदायिक शौचालय में रहने वाले सफाईकर्मी को प्रतिमाह पांच हजार रुपये मानदेय देना होगा।
उन्होंने यह भी कहा की अलग-अलग विभागों एवं कार्यालयों में लगे सफाईकर्मियों को तत्काल उनके गंावों में नियुक्त कर भेजा जाए। जिलाधिकारी ने कहा की जनपद की समस्त प्राथमिक स्कूलों में टाइल्स लगाने का काम ग्राम सभा द्वारा 15 दिनों के अंदर कराये और जिन पंचायत घरों पर शौचालय नहीं बने है उन पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनवाने का कार्य कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थिति जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।