फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में बारिश के लिए गोरखगिरि परिक्रमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शिव भक्तों ने गोरखगिरि परिक्रमा की एवं गोरखेश्वर महादेव से बुंदेलखंड में पर्याप्त बारिश के लिए प्रार्थना की। परिक्रमा समिति के प्रमुख डा. एलसी अनुरागी ने बताया कि परिक्रमा महावीरन, बाल हनुमान, कबीर आश्रम, सकरे सान्या, भूतनाथ आश्रम, काली मंदिर, शनि मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, छोटी चंडिका, नाग देव व काल भैरव मंदिर होते हुए वापस शिवतांडव मंदिर पर समाप्त हुई।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आधा आषाढ़ बीतने को है लेकिन अब तक बुंदेलखंड में मानसून नहीं पहुंचा। पूरा क्षेत्र भीषण सूखे की मार झेल रहा है। किसान बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। आज हम लोगों ने गोरखगिरि परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों पर मत्था टेका एवं और बेहतर बारिश की गुहार लगाई। परिक्रमा समाप्त होने के बाद शिवतांडव में प्रसाद वितरण हुआ। गोरखगिरि परिक्रमा में प्रहलाद पुरवार, प्रवीण चौरसिया, ग्यासी लाल, उमेश यादव, राम किशन सेन, अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें