फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः पांच दिन से बैंक का सर्वर फेल, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक शाखा कुलपहाड़ का सर्वर पांच दिन से फेल है। उपभोक्ताओं के बैंक संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। लेनदेन के लिए बैंक आने वाले उपभोक्ता बैरंग लौटने को मजबूर है।
विज्ञापन

इंडियन बैंक में बैंकिंग संबंधी सभी कार्य दूरसंचार विभाग के नेटवर्क पर आधारित है। सर्वर न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। प्रतिदिन उपभोक्ता लेनदेन के लिए बैंक पहुंचते हैं लेकिन सर्वर न आने के कारण घंटों इंतजार के बाद लौट जाते हैं। सतारी निवासी शकुंतला, बिहारी, हरकिशन, राकेश आदि ने बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर वह तीन दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। बैंक प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि बीएसएनएल की लाइन खराब होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें