फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः चना बिक्री का दो 17 करोड़ रुपये फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। समर्थन मूल्य योजना के तहत दलहन व तिलहन खरीद केंद्र में बेचे गए चना का भुगतान पाने के लिए किसान भटक रहे हैं। चना बिक्री का किसानों को 17 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है।
विज्ञापन

एक अप्रैल से चना खरीद का काम शुरू हुआ था। जिले में दलहन व तिलहन खरीद के लिए तीन केंद्र बनाए गए थे। कस्बा जैतपुर में बने केंद्र में सर्वाधिक किसानों ने चना बेचा था। सरकारी केंद्र में उपज बेचने पर किसानों के खातों में 72 घंटे के अंदर भुगतान के आदेश दिए गए थे लेकिन दो माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी किसानों का भुगतान नहीं हो सका। सरकारी क्रय केंद्र में 2,913 किसानों का 61,479 क्विंटल चना खरीदा गया था। इसमें 50 फीसदी किसानों का भुगतान हो गया है। अभी 17.16 करोड़ रुपये बकाया है। केंद्र प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि नैफेड से खरीद का पैसा पीसीफ को नहीं मिला। इससे भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें