फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः चार बच्चों समेत घर में घुसा सियार

विज्ञापन
मकान से सियार के बच्चों को बोरियों में रखकर ले जाते वनकर्मी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर के बजरिया में जंगली सियार अपने चार बच्चों के साथ एक मकान में घुस गया। परिजनों ने सियार को भगाने का प्रयास किया तो वह हमलावर हो गया। पकड़ने आई वन विभाग की टीम का एक कर्मचारी सियार के हमले से घायल हो गया। सियार भाग निकला। टीम ने सियार के चार बच्चों को पकड़कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन

भरत त्रिपाठी के मकान में बाथरूम के समीप एक जंगली सियार चार बच्चों के साथ देखा गया। गृहस्वामी पर हमलावर हो रहे सियार को देखकर परिजनों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की सूचना तत्काल वन रेंज अजनर के रेंजर सीबी सिंह को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सियार और उसके बच्चों को पकड़ने के लिए जाल डाला लेकिन जंगली सियार चारों बच्चों को छोड़कर भाग निकला। टीम के सदस्य मोहन सिंह उर्फ रिंकू यादव ने सियार के बच्चों को पकड़ने का प्रयास किया तो चारों बच्चे हमलावर हो गए और रिंकू यादव को पंजा मारकर घायल कर दिया। बाद में टीम ने सियार के चारों बच्चों को जाल में कैद कर लिया। जैतपुर ब्लॉक के उटनी जंगल में छोड़ दिया। अब टीम सियार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें