फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का सीएम को पत्र, किसानों का भुगतान कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में संचालित तीन दलहन व तिलहन खरीद केंद्रों में किसानों के खरीदे गए माल का एक माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया। जैतपुर केंद्र में 1,076 किसानों का 19 करोड़ रुपये बकाया होने की खबर को अमर उजाला ने 27 मई के अंक में से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इसमें एक सप्ताह के अंदर किसानों का भुगतान कराने के लिए अफसरों को निर्देशित करने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले में 20 अप्रैल से दलहन खरीद शुरू हुई थी। गौरहारी केंद्र में अभी तक खरीद नहीं हुई है। जैतपुर केंद्र में सबसे ज्यादा 23 हजार 153 क्विंटल चना खरीदा गया लेकिन भुगतान न किए जाने से किसान परेशान है। महोबा-हमीरपुर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें लिखा है कि 30 जून तक खरीद के निर्देश दिए गए हैं। संसदीय क्षेत्र में बारदाना का अभाव व अन्य तकनीकी कारण बताकर खरीद नहीं की जा रही है। इसके अलावा अब तक हुई खरीद का किसानों का बकाया भुगतान एक माह बाद भी उनके खातों में नहीं किया गया। भुगतान न होने से संसदीय क्षेत्र के भरुआसुमेरपुर, मौदहा, मुस्करा, राठ, पनवाड़ी, जैतपुर, महोबा, श्रीनगर, चरखारी समेत सभी कस्बों के बाजारों की रौनक गायब है और व्यापार प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें