फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेललाइन पर बनेंगे तीन ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। झांसी-मानिकपुर व महोबा-खजुराहो रेल लाइन पर जल्द ही तीन ओवरब्रिज बनेंगे। झांसी रेललाइन पर हरपालपुर-रोरा स्टेशन के बीच और खजुराहो लाइन पर राजनगर और सिंहपुर के समीप ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। ओवरब्रिज बनने से इन स्थानों के रेलवे फाटक बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर रवि शर्मा ने ओवर ब्रिज निर्माण के लिए छतरपुर जिला प्रशासन को जमीन अधिग्रहण के लिए पत्र लिखा था। रेलवे ने ओवरब्रिज बनाए जाने वाले स्थानों के लिए सरकार से एनओसी मांगी है। रेलवे के पत्र के बाद मध्य प्रदेश जिला प्रशासन ने चिह्नित स्थानों पर जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश प्रशासन ने चयनित भूमि से अतिक्रमण हटाने और अधिग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे व जिला प्रशासन के पत्र के बाद लेखपालों ने जमीन चिह्नित करने के लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जमीन का अधिग्रहण होने के बाद ओवरब्रिज निर्माण का काम शुरू होगा। महोबा-खजुराहो रेल लाइन पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें