फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर एक घंटे अंधेरा, यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
जनरेटर न चलने से महोबा स्टेशन में अंधेरे में बैठे यात्री। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात बिजली जाने पर जनरेटर न चलाए जाने से अंधेरा छाया रहा। संपर्क क्रांति ट्रेन आने का समय होने के कारण स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में यात्री मौजूद थे। एक घंटे तक अंधेरा होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद जनरेटर चलाया गया। अधिक भीड़ होने के कारण महिला यात्रियों को अंधेरे में अनहोनी की आशंका सताती रही।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाएं होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की रात सात बजे बिजली जाने के बाद जनरेटर नहीं चला। इससे पूरा स्टेशन अंधेरे में डूबा रहा। एक घंटे तक यात्री अंधेरे में परेशान रहे। 8:30 बजे के बाद ट्रेन आने का समय हो गया। फिर भी जनरेटर न चलने से यात्री नाराज हो गए। यात्रियों ने हो-हल्ला मचाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। यात्री रोहित, प्रेमनारायण, उर्मिला, गीता ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह अपना सामान और बच्चों को पकड़े रहे। यात्रियों के हंगामे के बाद जनरेटर चलाया गया। जीआरपी थाने के समीप तेज आंधी में बिजली लाइन टूटने से एक बड़ी घटना होने से टल गई। जीआरपी प्रभारी हरिओम मिश्र ने सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।
स्टेशन मास्टर केके अहिरवार का कहना है कि डिमांड के हिसाब से डीजल की आपूर्ति होती है। इस समय बिजली की अधिक कटौती हो रही है। इससे जनरेटर को कुछ देर के लिए बंद करके चलाया जाता है। ट्रेन आने के समय जनरेटर चलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें