चरखारी बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटवाते अधिकारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में शनिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। चरखारी बाईपास मार्ग से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत परमानंद चौराहे की गई। इस दौरान कच्चे व पक्के निर्माण पर हटाया गया।
अफसरों के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार यादव व सीओ सिटी कालू सिंह की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बाईपास मार्ग में सड़क के बीच से दोनों ओर 55 फीट तक किए गए अतिक्रमण को हटाया जाना है। अभियान के तहत गुमटियों, चाय-पान के डिब्बों को हटाया गया।
इस दौरान तमाम दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। प्रशासन ने अतिक्रमण के दायरे में आ रहे पक्के निर्माण को भी हटवा दिया। यह परमानंद चौराहे से झलकारीबाई तिराहे तक चलेगा। एसडीएम ने बताया कि जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।