फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सड़क खुदवाकर परखी गुणवत्ता

विज्ञापन
सड़क की खुदाई कराकर गुणवत्ता परखते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने रविवार को केेंद्रीय विद्यालय से दिसरापुर गांव तक नई बनी डेढ़ किमी सड़क का निरीक्षण किया। जगह-जगह खुदाई कराकर जांच की। सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की बात अफसरों से कही। शनिवार को विकास कार्यों की बैठक के दौरान सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं को डीएम ने कड़ी चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा केंद्रीय विद्यालय से दिसरापुर गांव की डेढ़ किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया गया है। लाखों की लागत से निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे थे। रविवार को डीएम ने नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की जगह-जगह खुदाई कराकर गुणवत्ता परखी। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं को चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में किसी भी जगह पर गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही तैयार कराया जाए और जहां भी सड़कों में गड्ढे हैं उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कबरई बांध के उच्चीकरण कार्य को भी देखा महोबा। जिलाधिकारी ने प्रभारी सीडीओ आरएस गौतम व अन्य अधिकारियों के साथ विकासखंड कबरई के विवेक नगर में नवनिर्मित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय व कबरई बांध के उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. नीलेंद्र निगम को चिकित्सालय की जमीन को बाउंड्रीवाल से कवर कराने के निर्देश दिए। ताकि अतिक्रमण को रोका जा सके। निरीक्षण में डीएम ने निर्माण एजेंसी यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि बाउंड्रीवाल व अन्य अधूरे कार्य शीघ्र पूरे कराए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नौ राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय बनाए जाने की घोषणा की गई थी। जिनमें से कबरई का यह चिकित्सालय शामिल है। बताया कि अस्पताल का निर्माण पूर्ण हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। होम्योपैथिक चिकित्सालय से लोगों को बेहतर लाभ मिलेगा। इसके बाद डीएम ने कबरई बांध में सिंचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे बांध उच्चीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के एक्सईएन एके सिंह को निर्देश दिए कि शीघ्र बांध का उच्चीकरण व अर्जुन सहायक परियोजना का कार्य पूर्ण कराया जाए। जिससे जिले के लोगों को सिंचाई व पेयजल की सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें