कोविड कंट्रोल रूम के निरीक्षण में अभिलेख देखते डीएम
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में संचालित कोविड कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई व्यवस्था बेहतर न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने नाजिर कलक्ट्रेट को कंट्रोल रूम की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम से संबंधित फाइलों, रजिस्टर व अन्य दस्तावेजों को देखा। उन्होंने सीएमओ डा. एमके सिन्हा को निर्देश दिए कि कोविड संबंधी सूचना प्रतिदिन शाम 7:30 बजे होने वाली बैठक में रखी जाए। ताकि कोरोना संक्रमण के प्रसार का सही आंकलन हो सके।
डीएम ने ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं और निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें। जिससे आने वाली सूचनाओं में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निरीक्षण में जिला विकास अधिकारी आरएस गौतम समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।