फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशिष्ट मंडी सूपा में शिफ्ट होगी कीरत सागर सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कीरत सागर सब्जी मंडी को सूपा विशिष्ट मंडी में शिफ्ट कराने के तहत बृहस्पतिवार को सूपा मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बताया कि मंडी में दुकान आवंटन की नीलामी प्रक्रिया 21 अक्तूबर को की जाएगी। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम व मंडी सचिव चरखारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि मंडी में लाइट, हैंडपंप, पानी, शेड, साफ- सफाई आदि व्यवस्थाएं कराई जाएं ताकि व्यापारियों व आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके बाद डीएम ने कीरत सागर तालाब का भ्रमण कर एसडीएम सदर राजेश यादव को निर्देश दिए कि कीरत सागर तालाब की भूमि की पैमाइश कराई जाए और अतिक्रमण को रोकने के लिए कार्रवाई की जाए। ताकि इस ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें