फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 26 शिकायतें, एक का भी नही हुआ निस्तारण

विज्ञापन
समाधान दिवस में फरियादी की शिकायतें सुनते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोरोना संक्रमण के चलते पांच माह से स्थगित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। जानकारी के अभाव में बेहद कम लोग शिकायतें दर्ज कराने पहुंचे। 26 शिकायतों में से मौके पर एक का भी निस्तारण नही हो सका। डीएम ने समाधान दिवस की शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार चरखारी में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम कुरौराडांग निवासी आशीष पुत्र लक्ष्मण ने शिकायत पत्र देकर बताया कि मौजा 269 में दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जिससे चक तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। कब्जा हटवाया जाए। पार्वती देवी पत्नी बंशीधर निवासी धनुषधारी ने नगर पालिका कर्मियों पर शौचालय गिराने व विरोध करने पर अभद्रता का आरोप लगाया। कस्बा चरखारी निवासी संदीप पुत्र भोला ने डाकखाने में संचालित आरडी में पैसे कम देने का आरोप लगाया।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश डीएम को दिए। इस मौके पर एडीएम रामसुरेश वर्मा, सीएमओ मनोज सिन्हा, एसडीएम राकेश कुमार, एक्सईएन एके सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। वही महोबा व कुलपहाड़ में भी समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों तहसीलों में 30 शिकायतें आईं। जिनमें से चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें