फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब को सुंदर बनाने को आज से सफाई अभियान, ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के बैनर तले जुटेंगे बुंदेले

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलों की शौर्य और वीरता के मूक गवाह ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब को सुंदर बनाने और पुराना वैभव लौटाने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के बैनर तले कई संगठन, समाजसेवी व नागरिक रविवार से वृहद सफाई अभियान शुरू करेंगे। तालाब के किनारे पड़ी गंदगी व जलकुंभी को साफ किया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक कीरत सागर तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित करने की मांग लगातार की जा रही है। तालाब के सुंदरीकरण को तमाम प्रयास किए गए। रक्षाबंधन पर्व पर लगने वाले ऐतिहासिक कजली मेले का आयोजन कोरोना के चलते न होने पर तालाब की सफाई व अन्य कार्य नहीं हो सके। प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कीरत सागर तट पर सब्जीमंडी स्थानांतरित कर दी, जिससे सब्जी का निकलने वाला कचड़ा दुकानदार तालाब के किनारे से ही फेंक देते हैं, जिससे तालाब के चारों ओर गंदगी ही गंदगी नजर आ रही है। ऐतिहासिक तालाब का खोया वैभव वापस लौटाने के लिए बुंदेले एकजुट हुए हैं।
ग्रीन महोबा क्लीन महोबा के संयोजक नीरज रावत ने बताया कि रविवार से तालाब की सफाई का अभियान शुरू होगा, जिसमें कई संगठनों, समाजसेवियों, युवाओं से कार्य में हिस्सा लेने की अपील की गई है। हर रविवार सुबह छह से नौ बजे तक तालाब के किनारे फैली गंदगी व जलकुुुंभी को साफ किया जाएगा। जैसे-जैसे लोगों का कारवां बढ़ता जाएगा, नियमित कर दिया जाएगा। सफाई के बाद तालाब के चारों ओर पेड़ पौधे लगाकर सुंदरीकरण कराया जाएगा। ताकि ऐतिहासिक तालाब का वैभव कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें