महोबा। ग्राम पंचायत बरा में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। जिसमें एक्शन एड टीम के सहयोग से 273 लोगों को कोविड टीकाकरण लगाए गए। कैंप में डॉ. विवेक कुमार, एएनएम मुवीनू निशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा व उमा तिवारी, आशा कार्यकर्ता पैशनी और सुकर्तन ने टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। दीपक कुमार व चंदा खातून ने बताया कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है।
टीम में शोभित कुमार, शत्रुघ्न नामदेव, प्रेमचंद मौजूद रहे। वहीं शनिवार को सदर तहसील परिसर में जिला अधिवक्ता समिति के तत्वाधान में अधिवक्ताओं और आमजन ने टीका लगवाया। इस दौरान विनोद सोनी, योगेंद्र सिंह, बनवारी अनुरागी, दुर्जन सिंह वर्मा, राम भरोसे, शंकर, अजीत सिंह परिहार आदि लोग मौजूद रहे। (संवाद)