फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से अनाथ बच्चों की संपत्ति के संरक्षक होेंगे जिला मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोरोना से अनाथ बच्चों की देखभाल, पालन-पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना लागू की गई है। जिले में 21 बच्चे ऐसे मिले हैं, जिन्होंने कोरोना से माता या पिता खोया है। एक बच्चे के माता-पिता दोनों की मृत्यु हो गई है। अनाथ बच्चों के बालिग होने तक उनकी चल-अचल संपत्ति की सुरक्षा के लिए जिला मजिस्ट्रेट संरक्षक होंगे।
विज्ञापन

प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 22 बच्चे चिह्नित किए गए हैं, जिसकी जांच चल रही है। बताया कि 10 साल तक की आयु के बच्चों के वैध संरक्षक के बैंक खाते में चार हजार रुपये प्रतिमाह की धनराशि देय होगी। 11 से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों की कक्षा-12 तक की निशुल्क शिक्षा के लिए बालकों को अटल अवासीय विद्यालयों तथा बालिकाओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें