महोबा। डाक बंगला चौराहा से कैनाल फोर्ड एजेंसी तक सड़क किनारे जिला पंचायत की बाउंड्री बाहर करीब 55 अस्थाई दुकानें रखी हुईं है, जिनको हटाने के लिए जिला पंचायत ने नोटिस जारी किया है।
सोमवार को दुकानदार लक्ष्मी प्रसाद, मो. अयूब, हरीमोहन, लीला देवी, लल्लूराम, दशरथ, राकेश कुमार, सोनू कुशवाहा, राजकुमारी, शिम्मा देवी ने दुकान न खाली कराए जाने को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से गुहार लगाई। जिसमें बताया कि चाय, सब्जी, मिस्त्री की अस्थाई दुकानें लगाकर परिवार को भरण पोषण कर रहे हैं। दो वर्षों से कोरोना काल में परिवार भुखमरी की कगार पर है।
एक जुलाई को जिला पंचायत महोबा द्वारा रेहड़ी पटरी दुकानदारों को जगह खाली करने का अवैधानिक तरीके से नोटिस दिया गया है। पांच जुलाई तक खोखे हटाने का नोटिस जारी किया गया है। दुकान के अलावा हमारे पास जीवकोपार्जन का जरिया नहीं हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जिला पंचायत के बाहर से दुकानें रखी हैं इसको लेकर नगर पालिका दुकानें बनाकर उनको नीलामी कर स्थापित किया जाएगा। अवैध रूप से रखी दुकानों को खाली कराया जाएगा।