फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के एक गांव में अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एक गांव निवासी किशोरी चार माह पहले सामान लेने दुकान गई थी। तभी चार लोगों ने अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म किया था। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपियों ने गांव की आशा बहू के सहयोग से गर्भपात करा दिया था। 27 जून को थाना श्रीनगर में पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रघु रैक्वार को 28 जून को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि डीपी सिंह, रामबाबू सिंह व आशा बहू सुशीला को 30 जून को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में एक आरोपी बड़े उर्फ शत्रुघन फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने आरोपी बड़े उर्फ शत्रुघन को उरवारा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें