बेलाताल (महोबा)। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. हरिचरण सिंह ने ब्लॉक सभागार में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आवासों में सचिवों की प्रगति खराब है। जिस पर उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में ठीक कर ले वरना उनके वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने कहा वर्ष 2020 -21में पीएम आवास में 792 लाभार्थियों की प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है। 651 आवास पूर्ण हो चुके हैं शेष 15 दिन में पूरे करने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देश दिए हैं। 2021-22 में 518 आवासों की प्रथम किस्त और 410 आवासों की दूसरी किस्त और 38 आवासों की तीसरी किस्त जारी की जा चुकी है।
जिसमें 40 आवास पूर्ण हो चुके हैं तथा 108 को दूसरी किस्त तत्काल देने के निर्देश दिए। 63 ग्रामों में से चार शौचालय अपूर्ण होने पर नोटिस जारी कर दिए गए। एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने की चेतावनी दी। मनरेगा के तहत 63 ग्राम पंचायत के सापेक्ष 47 पंचायतों में महिला मेट का चयन होना है। 17 महिला मेट की तैनाती हो गई है। सचिवों को एक सप्ताह में आवास की प्रगति पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)