फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन को लेकर सज गए गिरजाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। क्रिसमस डे की जोरदार तैयारियों की गई है। गिरजाघरों में बिजली की आकर्षक सजावट की गई हैं। चर्च परिसर भी सजाए गए हैं। शहर के मिशन चौराहा और संत जोसफ्स स्कूल में बने गिरजाघरों में बिजली की सजावट के साथ आर्टीफिशियल फूलों से भी सजावट की गई है।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर मंगलवार को शाम से ही गिरजाघरों में लोगों की चहल-पहल रही। देर रात तक प्रार्थना की गई। इसके बाद बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार यहां के गिरजाघर में भव्य सजावट की गई। क्रिसमस डे मनाने के लिए बाहर रह रहे यहां के तमाम परिवार बच्चों के साथ कुलपहाड़ मिशन कंपांउड आए, जिससे गिरजाघर में मंगलवार को खासी भीड़ रही। जॉली हरबर्ट और अरुण लॉगसन का कहना है कि गिरजाघर में कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। शाम को गिरजाघर में प्रार्थना की गई। 25 दिसंबर को सुबह से ही तमाम कार्यक्रम कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें