फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजानकी मंदिर से चोरी मूर्तियां बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खरेला के ऐचाना गांव के प्राचीन रामजानकी मंदिर से 16 दिन पहले अष्टधातु की बेशकीमती चार मूर्तियों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस व सर्विलांस टीम ने चारों मूर्तियों समेत सात आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों से दो तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं। खुलासा करने वाली टीम को चित्रकूटधाम मंडल बांदा के आईजी ने 15 हजार और एसपी ने 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

ऐचाना गांव के रामजानकी मंदिर से 14 दिसंबर की रात चोरों ने मंदिर की खिड़की तोड़कर राम, जानकी, लक्ष्मण व उर्मिला की बेशकीमती मूर्तियां चोरी कर ली थीं। एसपी एके श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की थीं। खुलासा न होने पर मंदिर के पुजारी विशंभर तिवारी ने मंदिर परिसर में ही अन्न जल त्यागकर अनशन शुरू कर दिया था। गुरुवार सुबह पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। थानाध्यक्ष खरेला अनिल कुमार व सर्विलांस टीम के प्रभारी एसआई भूपेंद्र सिंह ने टीम के साथ बसौठ तिराहे से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने मूर्ति चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों क निशानदेही पर सभी चार मूर्तियां बरामद की गईं। पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां बरामद की हैं। घटना में अवधेश कुमार, सुरेंद्र यादव, छिद्दू मियां व जगदीश यादव निवासीगण चकदाहा हमीरपुर, बड़ंका यादव निवासी बिवार, धरमपाल उर्फ डॉक्टर निवासी धनपुरा व रविंद्र सेन निवासी पारा हमीरपुर को गिरफ्तार किया गया है। 315 बोर के दो तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें