फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रगुप्त जयंती पर सम्मानित हुए मेधावी

Sat, 14 May 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
चित्रगुप्त जयंती पर प्रस्तुतियां देती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चित्रगुप्त समाज सेवा समिति के तत्वावधान में चित्रगुप्त जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार की देर शाम आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


गांधी नगर स्थित नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश समाज के लोगों ने चित्रगुप्त जयंती पर हवन पूजन किया। शाम को नेहरू बाल शिक्षा सदन में आयोजित सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मेधावी दीपेश खरे, सुभांश खरे, गुंजन निगम, तनु खरे को पुरस्कृत किया गया। खुशी, इंडिया सक्सेना, प्रांजलि श्रीवास्तव, स्नेहा निगम, गुंजन, पारुल, शिवानी ने गीत संगीत व नाटक की प्रस्तुतियां दीं।

 मुख्य अतिथि जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद खरे ने समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। यहां अरविंद खरे, सरगम खरे, केसी खरे, मनीष सक्सेना, नवीन श्रीवास्तव, अवधेश सक्सेना, अरुण सक्सेना, विष्णुचंद्र खरे, गिरिजेश खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें