फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाया स्कूली बच्चों का जन्मदिन

Sat, 14 May 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
केक कटवाकर बच्चों का जन्मदिन मनवाते बीएसए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विकासखंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारा  में शनिवार को 14 बच्चों का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। बच्चों के जन्मदिन पर उनके मनपसंद खाने की भी व्यवस्था की गई। पहली बार बारा  विद्यालय से बच्चों का जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू हुई है।
विज्ञापन


शासन ने स्कूलों में बच्चों का जन्मदिन मनाए जाने का आदेश  बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया है।  इसी के तहत  पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरीपुरा में बीएसए रामेश्वर प्रसाद ने 14 बच्चों का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर  केक काटी गई। जन्मदिन मनाए जाने से बच्चों के चेहरे खिल गए।  बीएसए ने कहा कि शासन के आदेश पर  बच्चों का जन्मदिन मनाने की परंपरा शुरू की गई है। इससे बच्चों का उत्साह बढ़ेगा। उनका रुझान विद्यालय की ओर होगा।

कार्यक्रम में एबीआरसी अनिल शुक्ला, एनपीआरसी अनूप द्विवेदी, प्रधानाध्यापिका आभा मिश्रा, जयनारायण तिवारी, नीलम अवस्थी के अलावा विद्यालय स्टाप मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें