फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विज्ञान व जैव पर्यावरण पर बच्चों ने पेश किए मॉडल

विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 23 परिचय-प्रदर्शनी में जैव पर्यावरण पर मॉडल दिखाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर/चरखारी। संस्कार एकेडमी विद्यालय श्रीनगर व गोवर्धन पब्लिक स्कूल चरखारी में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान व जैव-पर्यावरण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. प्रशांत परमार और डॉ. नेहा परमार ने किया। कहा कि विज्ञान व नवाचार आधारित प्रदर्शनियां नियमित रूप से आयोजित होती रहनी चाहिए। इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती है। इस दौरान बच्चों ने सोलर पैनल, पवन चक्की, वायुमंडल, जल संरक्षण, पाचन तंत्र आदि पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य शिखा गुप्ता, अनिल शुक्ला, आशीष मिश्रा, अनूप सोनी, डॉ. राजेश रामदेव, प्राण सिंह यादव, अखिलेश वर्मा, ललित पाठक आदि मौजूद रहे। चरखारी संवाद के अनुसार गोवर्धन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी में बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने पर छात्र विशेष पहले स्थान पर रहे जबकि पवन को दूसरा व आर्यांश को तीसरा स्थान मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी ने की। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें