फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: डांडिया नृत्य की प्रस्तुति से बच्चों ने मोहा मन

Wed, 01 Oct 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कुलपहाड़। शारदीय नवरात्र को लेकर दुर्गा पंडालोंं में सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में सजे दुर्गा पंडाल में सोमवार की रात गरबा डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ। जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए डांडिया की शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

दुर्गा पंडाल में पूजन और आरती के बाद गरबा डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डोली, एकता, अनिष्का, नव्या सिंह, आरोही, मिस्टी यादव, सविता, एंजल सिंह, तनु यादव, चेतना, अन्नू मिश्रा ने भक्तिगीतों पर डांडिया नृत्य पेश किया तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। बेहतर नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य सुधीर सिंह परमार, दिनेश सक्सेना, बेटू महाराज, अरविंद चंसौरिया, नीरज ठाकुर, राहुल, रितिक राजपूत, जय, हर्षित, शुभ, त्रिलोक, अजय, देवांश आदि मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार कस्बे के आरबीपीएस स्कूल में गरबा डांडिया का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रधानाचार्य अमित अग्रवाल ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सिर पर गरबा, हाथों पर तलवार और डांडिया लेकर प्रस्तुति दी। जूनियर व सीनियर वर्ग के बच्चों ने ढोलीडा रे गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। विद्यालय की छात्राओं ने भी गरबा नृत्य पेश किया। इस मौके पर पंकज तिवारी, मेघाशक्ति, अनिल घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें