फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चाें ने मचाया धमाल

Fri, 05 Dec 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला महोबा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार गुलाब सिंह राजपूत के मां सरस्वती एवं स्वामी ब्रह्मानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। शुरुआत में बच्चों ने मां वीणा वाली अंबे मां, तेरा ही सहारा... वंदना प्रस्तुत की। तत्पश्चात स्वागत गीत- अहो भाग्य हमारा... प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत- मिलकर के हथियार उठाओ, मिलकर कदम बढ़ाओ किसानों जवानों...पर दर्शकाें ने खूब तालियां बजाईं। वहीं अलावा स्वामी ब्रह्मानंद पर आधारित गीत- सोचा नहीं था दे पाएगा कोई ऐसा आनंद, जैसा दे चले गए स्वामी ब्रह्मानंद... खासा सराहा गया।
चरखारी विधायक प्रतिनिधि राखी राजपूत ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर तहसीलदार ने कहा कि स्वामी जी ने बुंदेलखंड में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि स्वामी जी के आदर्शों से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए और उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय संस्थापक एवं पूर्व प्रधान जयदेव सिंह लोधी ने अतिथियों के  प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष सुजान सिंह, प्रबंधक विजयपाल सिंह, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, मनोज तिवारी, प्रान सिंह यादव, शिवकुमार राजपूत, रामदयाल नरवरिया, अजय पाल, मयंक सैनी, केदार राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें