फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मची भगदड़

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Mahoba
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वहां भगदड़ मच गई। खाना खा रहे दो युवक बाल-बाल बच गए। कुछ लोगाें ने गाड़ी निकालकर पीछा भी किया लेकिन तब तक बदमाश पहुंच से दूर जा चुके थे।
विज्ञापन

हन्नू सैनी के ढाबा पर बुधवार की रात को द्रग सिंह यादव और महेंद्र पाठक खाना खा रहे थे, जबकि अन्य लोग ढाबे के बाहर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशाें ने ढाबे के पास गाड़ी रोकी और खाना खा रहे लोगों को टारगेट बनाते हुए उन पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन खंभे की आड़ पड़ जाने के कारण दोनों लोग बाल-बाल बच गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से ढाबे के बाहर बैठे लोगाें में भगदड़ मच गई।
ढाबा संचालक व खाना खाने आए युवक कुछ समझ पाते, तब तक दोनों बदमाश बाइक से भाग खड़े हुए। दो लोगाें ने अपनी बाइक से बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बाद में वापस लौट आए। घटना की तहरीर द्रग सिंह यादव ने कोतवाली कुलपहाड़ में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। इस घटना से कस्बा वासियाें में दहशत व्याप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें