फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव के आगमन को लेकर बदलने लगी गांव की तस्वीर

Sun, 10 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महाोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुख्य सचिव आलोक रंजन का कार्यक्रम तय होने से कई गांव की तस्वीर बदलने लगी है। जिन गांव में अधिकारी कभी सुध लेने भी नहीं जाते थे। मुख्य सचिव के कार्यक्रम के चलते वहीं अधिकारी यहां डेरा जमाए है। गांव में तेजी से विकास हो रहा है। कहीं सड़कों का निर्माण तो कहीं मजदूरों को मनरेगा के तहत काम दिए जा रहे है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव के कार्यक्रम के चलते लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, कलेक्ट्रेट की इमारत के अलावा गांव के विद्यालयों में रंगाई पुताई हो रही है। गांवों में हेल्पलाइन नंबर लिखे जा रहे हैं। ग्राम छानीकला, कनेरा और रैपुरा में मुख्य सचिव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर इन गांव में दिन व रात काम हो रहा है।

गांव में खड़ंजा, नाला व बिजली लाइन का काम होने से ग्रामीण खुश है। मुख्य सचिव का हैलीकाप्टर सबसे पहले विकास खंड चरखारी के ग्राम छानीखुर्द में उतरेगा। यहां पर हैलीपैड बनाने का काम लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर कर रहे है। छानीकला गांव में मुख्य सचिव ग्रामीणों की समस्या सुनेंगे और सूखे के हालात से रूबरू होंगे। सूखा राहत की चेकों का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन

 
मुुख्य सचिव आलोक रंजन का प्रस्तावित कार्यक्रम तय हो गया है। वह 13 जनवरी को सुबह 9.30 बजे लखनऊ से हैलीकाप्टर से ग्राम छानीखुर्द चरखारी पहुंचेंगे। 10 बजे छानीखुर्द गांव का निरीक्षण और जनप्रतिनिधियों से बात करेंगे। 10.40 बजे हैलीपैड स्थल से पुलिस लाइन हैलीकाप्टर से जाएंगे।

10.55 बजे पुलिस लाइन से ग्राम रैपुरा तक स्टाफ कार से जाएंगे। 11.05 बजे गांव का निरीक्षण और जन प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। 11.50 बजे रैपुराकला से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। पुलिस लाइन में जनप्रतिनिधियों से भेट कर 12.30 बजे हैलीकाप्टर से बांदा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें